मऊ, मार्च 5 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत घोसी-नदवासराय मार्ग पर सरहरा जमीन सरहरा के समीप बुधवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जेब में पडे़ आधार कार्ड से मृतक की पहचान करते हुए परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई सुंदर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर निवासी 45 वर्षीय बबलू विश्वकर्मा बुधवार को बाईक पर सवार होकर स्थानीय कोतवाली अंतर्गत कल्याणपुर स्थित अपनी ससुराल आया था। देर शाम करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.