मिर्जापुर, फरवरी 2 -- चुनार (मिर्जापुर)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुशहां मोड़ पर रविवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी जख्मी हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। इसके बाद चक्काजाम कर दिया। हादसे के तीन घंटे बाद रात 12 बजे तक एसडीएम चुनार राजेश वर्मा, सीओ चुनार मंजरी लोगों को समझाने में जुटी रहीं। ग्रामीणों के नहीं मानने पर रात 12 बजे अधिकारियों के आदेश के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और शव को कब्जे में ले लिया। चुनार के कुशहां गांव निवासी 35 वर्षीय धर्मवीर अपने साथी 34 वर्षीय मुनीब के साथ अदलपुरा बाजार कुछ खरीदारी करने गए थे। शाम लगभग पौने सात बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कुशहां मोड़ पर पहुंचे। वाराणसी से चुनार की ओर आ रहे खाली ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। ...