बक्सर, दिसम्बर 30 -- कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में रविवार की शाम एक बाइक सवार युवक ने अपने घर के बाहर टहल रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाना में युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता रविवार की शाम अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक बाइक लेकर आया और कथित तौर पर जानबूझकर उसे टक्कर मार दी, जिससे महिला जख्मी हो गई। घटना के बाद जब घायल महिला आरोपी के दरवाजे पर पहुंची, तो वहां मौजूद उसके बाबा और चाचा ने उसे धमकी दी और कहा कि वे किसी भी मामले से डरने वाले नहीं हैं। घायल महिला का इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर स्थानीय थाना में अभिषेक कुमार सहित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.