बाइक सवार युवकों पर भांजी लाठियां, गंभीर रूप से घायल
बहराइच, जुलाई 3 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवलरोड थाने के मुस्तफाबाद से बसहिया मोड़ जाने वाले मार्ग पर गुरुवार रात हमलावरों ने दो बाइकों पर सवार युवकों को घेर कर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई। युवकों को दौड़ा दौड़ा कर धुना। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मुस्तफाबाद सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से एक घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घायल जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहा है। जरवलरोड थाने के खेसुआ गांव निवासी इरशाद पुत्र नूर अहमद बाइक से गुरूवार रात लगभग 9:30 बजे मुस्तफाबाद सीएचसी से दवा लेकर अपने घर आ रहा था। उसके साथ में दूसरी बाइक पर ओसामा पुत्र रिजामुद्दीन साथ था। जैसे ही वह बसहिया मोड़ के पास पहुंचे। तो रोड पर कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। जिससे रास्ता अवरूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.