जौनपुर, फरवरी 28 -- जलालपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ हाइवे पर शुक्रवार को महिमापर गांव के पास शाम को बयालसी पीजी कालेज के शिक्षक डॉ. अंशुमान सिंह को कुछ अराजक बाइक सवार युवकों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शिक्षक ने बताया कि शाम को स्कूल से जौनपुर स्थित घर जा रहे थे तभी पीछे से दो बाइक से आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारना पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दबंगों ने शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर स्थानीय लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रेहटी में इलाज कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि आसपास के सीसी टीबी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ...