मेरठ, जनवरी 1 -- दौराला। दौराला में हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर टायरों में पंचर लगाने का काम करने वाले युवक को मीठेपुर निवासी बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों से घिरता देख बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया। थाने पर दी तहरीर में मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ के काटका गांव निवासी आरिफ ने बताया कि वह हाईवे पर दौराला स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहनों के टायर में पंचर लगाने का काम करता है। बुधवार को पेट्रोल पंप पर पहुंचे बाइक सवार मीठेपुर निवासी आदेश और अंकुश ने उससे अपनी बाइक के टायर में पंचर लगवाया। आरोप लगाया कि युवकों से 20 रुपये मांगे तो उन्होंने गालीगलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी जिसमें वह घायल हो गया। पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्...