गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विवेकानंद तिराहे के पास बाइक सवार युवकों द्वारा दंपति के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार युवक लापरवाही से सड़क पार कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने दंपती की गाड़ी रुकवाकर घटना को अंजाम दिया। कविनगर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।राकेश मार्ग स्थित पुराना आनंद विहार निवासी गौरव सिंह का कहना है कि वह बीते एक अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ रजापुर जा रहे थे। जब वह विवेकानंद तिराहे के पास पहुंचे तो दो युवक बाइक से अचानक सड़क पार करने लगे। बताया गया है कि दोनों युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहे थे, जिससे हादसा होने की आशंका बन गई। गौरव सिंह ने जब उन्हें सावधानी से बाइक चलाने की सलाह दी तो वह भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने उनक...