मेरठ, फरवरी 27 -- दौराला। दिल्ली दून हाईवे पर सकौती में नगली गेट कट पर कपसाड़ गांव निवासी एक युवक की कार से बाइक टकरा गई। बाइक सवार युवकों ने कार चालक के साथ मारपीट की। थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में कपसाड़ गांव निवासी आकाश ने बताया कि 24 फरवरी को अपने घर से कार में दूध लेकर मोदीपुरम जा रहा था। हाईवे पर नगली गेट कट पर पहुंचने पर सामने से विपरीत दिशा में आ रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी कार में टक्कर मार दी। उसने विरोध किया तो युवकों ने गाली गलौज कर जबरन कार से खींच लिया और मारपीट की। किसी तरह आकाश ने जान बचाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो में पूरी घटना कैद हो गई। थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले ...