लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अजान कस्बे में गुरुवार की रात चार बाइकों पर सवार पांच युवकों ने एक लाल रंग की कार को ओवरटेक कर जबरन रुकवाया और चालक को बाहर खींचकर बेल्ट व लात-घूसों से पीट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी चौकीदार बदलू के अनुसार आरोपी युवक अचानक आए और कार रुकवाकर चालक को सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद करीब पांच से सात मिनट तक बेल्टों और लात-घूसों से उसकी पिटाई करते रहे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। यह भी पढ़ें- बाइक से दुकानदार गिरा तो पीटा, सात पर केस घायल चालक भी बिना कुछ बताए अपनी कार लेकर वहां से चला गया। घटना के बाद चौकीदार बदलू ने तुरंत अजान पुलिस चौकी को फोन किया, लेकिन कॉल ...