बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता खुरहंड गांव के पास माह भर पहले सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गिरवां थाने के महुआ गांव निवासी रामबदन तिवारी ने बताया कि 21 फरवरी को उनका बेटा प्रकाश तिवारी अपने मित्र शहर के सिविल लाइंस निवासी शिवाकांत मिश्रा के साथ खुरहंड गए थे। वापस लौटते समय पेट्रोल पंप के पास एक परिचित श्यामबाबू पाल मिल जाने की वजह से प्रकाश व श्यामबाबू सड़क किनारे कच्चे में बाइक खड़ी कर बात करने लगे। शिवाकांत पेशाब करने लगा। इसी बीच बांदा की तरफ से आई कार के चालक ने लापरवाही से दोनों को जोरदार टक्कर मार दी और भाग गया। खुरहंड पुलिस चौकी में पुलिस ने कार समेत चालक को पकड़ लिया। घायल प्रकाश का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...