मेरठ, मार्च 7 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल में बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कस्बा करनावल निवासी अनुज अपने साथी अजीत के साथ बीते बुधवार को नलकूप से नहाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कस्बे के ही निवासी गौरव और उसके साथी केल्शियम पर आरोप है कि उन्होंने बाइक में टक्कर मार दी। पीड़ितों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम कस्बा करनावल के बाहरी क्षेत्र से आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.