काशीपुर, मई 27 -- काशीपुर, संवाददाता। बाइक पर सवार होकर दवाई लेने जा रहे मां-बेटे पर मंगलवार को तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें महिला के पैर पर तेंदुए के दो-तीन दांत लगे हैं। चिकित्सकों ने उसका इलाज कर उसे घर भेज दिया है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ग्राम गुलजारपुर निवासी प्रेमवती अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर एक वर्षीय पौत्र राजीव की दवा लेने के लिए गांव में ही जा रही थी। घर से कुछ दूर निकलने के बाद ही तेंदुए ने अचानक महिला के पैर पर झपट्टा मार दिया। इससे वह बाइक से नीचे गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार के पहुंचने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। यह भी पढ़ें- तेंदुए के हमले में अधेड़ दम्पति घायल उनका बेटे ने उन्हें गांव में ही क्लीनिक पर दवा दिलाई। बुधवार की दोपहर परिजनों ने उन्हें एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।...