मैनपुरी, फरवरी 27 -- किशनी। थाना क्षेत्र के ग्राम अरसारा से चाचा के निधन पर कुम्होल जा रही विवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्राम गपकापुर के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला और उसके पुत्र गिरकर घायल हो गए। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम अरसारा निवासी 56 वर्षीय वीरमती पत्नी कालीचरन अपने पुत्र पंकज के साथ शुक्रवार को मायके कुम्होल जा रही थी। जहां उनके चाचा का निधन हो गया था। पूर्वाह्न 11 बजे के लगभग जैसे ही बाइक गपकापुर के निकट पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टककर मार दी। जिससे पंकज और वीरवती बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और वीरवती की मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.