बाइक सवार भाइयों पर मधुमक्खियों का हमला
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- कायमगंज, संवाददाता। कंपिल थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव निवासी किशन यादव और उनका छोटा भाई आनंद यादव शुक्रवार सुबह नवीन मंडी कायमगंज से अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कंपिल मार्ग पर उस्मान नगर के पास पहुंची, अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने उन पर धावा बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों से बचने के लिए किशन बाइक छोड़कर पास के एक पड़ोसी गांव में घुस गए। वहां स्थानीय लोगों ने उन पर पानी डाला और चादर ओढ़ाकर उन्हें मधुमक्खियों से बचाया। आनंद ने मक्के के खेत की ओर दौड़ लगा दी और फसल के बीच जाकर छिप गए, जिससे वे मधुमक्खियों के प्रकोप से बच सके। हालांकि, सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचने से पहले ही मधुमक्खियों ने दोनों भाइयों को बुरी तरह डंक मार दिए। ग्रामीणों की मदद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.