गुड़गांव, अप्रैल 20 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।सेक्टर-ण्क मोड़ पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक का पैर कटकर अलग हो गया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ पटौदी थाने में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव जनौला निवासी नरेंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने चचेरे भाई लोकेश के साथ बाइक पर सवार होकर निजी काम से गुरुग्राम जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सेक्टर-एक मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक कैंटर चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।भाई का पैर कटा, चालक फरारटक्कर इतनी ...