देवरिया, मई 8 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बाइक सवार बदमाश झपट्टा मार कर ई-रिक्शा सवार महिला के गले से सोने के दो मंगल सूत्र व एक माला लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर एडिशनल एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खगांलने में जुटी है। महिला ने बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। गौरीबाजार के भटौली खुर्द निवासी अंजू चौहान पत्नी अंबिका चौहान हाटा रिश्तेदार के घर लड़के के शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शुक्रवार शाम अपने तीन बच्चों के साथ ई-रिक्शा से घर वापस लौट रही थी। गौरीबाजार- हाटा मार्ग पर विशुनपुरा चौराहे से आगे बढ़ी थी। बताया जाता है कि पीछे से पीछा करते बाइक सवार बदमाश झपट्टा मार कर महिला के गले से सोने के दो मंगल सूत्र व एक माला छिन कर फरार हो गए। आभूषण की कीमत करीब पांच लाख बताई जाती है। सूचन...