बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले का चेन छीना
भागलपुर, मार्च 2 -- थाना क्षेत्र के कमरगंज निवासी एक महिला ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा गले में पहनी सोने की चेन झपटने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह बाजार से घर लौट रही थी। घर की गली में प्रवेश करते ही दो अज्ञात बाइक सवार दौड़कर आए और उसके गले से चेन झपटकर बाइक से फरार हो गए। थाने ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, सुल्तानगंज पुलिस ने नशे की हालत में दो शराबियों को पकड़ा। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.