नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर में टैक्सी स्टैंड संचालक से लूटपाट का मामला सामने आया है। वारदात को स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया है। उन्होंने पीड़ित से जबरन 26 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित बलबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। --कुख्यात चोर चोरी के सामान समेत गिरफ्तारनई दिल्ली। मोती नगर इलाके के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो कुख्यात चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 38,600 नगद, चांदी की पायल और कांसे के बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय राहुल और 19 वर्षीय फैजान अली के रूप में हुई है। डीसीपी दराडे शरद भास्कर ने बताया कि मोती नगर में चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए क्रैक टीम ने कई व...