बागपत, मार्च 6 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने आटो चालक से मारपीट करते हुए 1300 रुपये की नकदी व अन्य सामान लूट लिया। पुलिस मामले की जांच में लगी है। सरूरपुर कलां निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह सोनीपत के बहालगढ़ में आटो चलाता है। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे एक पिकअप गाड़ी में लिफ्ट लेकर वह गौरीपुर मोड़ पर पहुंचा। गांव में पहुंचने के लिए रोडवेज बस का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मारपीट करने के बाद धारदार हथियार से प्रहार किया। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश 1300 रुपये की नगदी व अन्य सामान लूटकर ले गए। होश में आने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल संजय को उपचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.