रायबरेली, फरवरी 24 -- रायबरेली, संवाददाता। भदोखर थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज हाईवे बाईपास पर बने ओवरब्रिज के पास बाइक सवार लुटेरों ने पैदल घर जा रही शिक्षिका की चेन स्नेचिंग कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने के साथ लुटेरों की तलाश में जुट गई। भदोखर थाना क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका शिवांगी डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के एक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात है। मंगलवार को वह स्कूल ड्यूटी करने के बाद वापस अपने घर आ रही थी। भदोखर थाने के मुंशीगंज कस्बे के पास शिक्षिका मंगलवार शाम करीब चार बजे पैदल ही अपने घर की ओर जा रही थी। इसी बीच लखनऊ प्रयागराज हाईवे के बाईपास पर बने ओवरब्रिज के नीचे पहुंचते ही बाइक सवार लुटेरे महिला...