फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े झपट्टा मारकर बैग छीनने की वारदात से हड़कंप मच गया। तुराबअली पुरवा निवासी शिक्षिका अनम परवेज ने बताया कि बुधवार को वह प्राथमिक विद्यालय अलादातपुर से घर लौट रही थीं। तभी भिटौरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और उसने अचानक उनके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गया। बैग में दो मोबाइल फोन, नकदी और जरुरी दस्तावेज रखे थे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.