बेगुसराय, मार्च 30 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के समीप सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने 20 वर्षीय गोविंद कुमार को गोलियों से छलनी कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। फिलहाल जख्मी का शहर के एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। वह मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल-तीन पंचायत निवासी पूर्व उप मुखिया सुशील कुमार उर्फ अजय सिंह का पुत्र है। परिजनों के अनुसार वह वॉलीबॉल का राष्ट्रीय खिलाड़ी है। साथ ही बिहार राज्य वॉलीबॉल टीम का कैप्टन रह चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.