मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ढोली स्टेशन पर शुक्रवार को मिथिला एक्सप्रेस से उतरे यात्री को झांसे में लेकर बाइक सवार दो बदमाशों ने 20 हजार रुपए उड़ा लिया। मामले को लेकर पीड़ित वैशाली जिला के हेलोचनपुर सुक्की थाने के चकबहरना निवासी सुरेश राय ने सकरा थाना में शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मिथिला एक्सप्रेस से ढोली स्टेशन पर उतरा। इसी बीच एक युवक ने प्रणाम किया और पूछा कि कहां जाना है, चलिए छोड़ देंगे। युवक के झांसे में आकर उसके साथ चल दिया। सबहा चौक के पास पुलिस चेकिंग की बात कहकर उतार दिया। बाइक पर बैग रख लिया। उसमें बीस हजार नकद, कपड़ा, दवा, आधार रखा था। उन्होंने कहा कि आगे चल रहे हैं। वहां फिर बैठा लेंगे। घंटों इंतजार करने के बाद दोनों बदमाशों का अता-पता नहीं चला। इसके बाद सकरा थाना में आवेदन दिया। सकरा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.