गोपालगंज, जून 18 -- गोपालगंज। शहर के सरेया वार्ड नंबर एक मोहल्ले में बुधवार की रात एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक युवती के गले से सोने की चेन उड़ा ली। मामले में युवती के भाई संतोष कुमार ने नगर थाने में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुट गई । संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार की रात उसकी बहन शिखा पांडेय अपने घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और उसके गले से सोने की चेन झपटा मार कर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर किया। लेकिन, बाइक सवार बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पु...