मेरठ, मार्च 24 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र के एल ब्लॉक स्थित भूतनाथ चौराहे पर सोमवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को रोककर मारपीट की और लूटपाट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, थाना भावनपुर क्षेत्र निवासी विशाल शर्मा पिकअप वाहन से माधवपुरम से होते हुए भूतनाथ चौराहे के रास्ते बिजली बंबा बाईपास की ओर जा रहे थे। वह भूतनाथ चौराहे के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने गाड़ी को रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता दोनों आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने उसकी जेब से तीन हजार रुपये निकाल लिए। गाड़ी की चाबी भी छीन ली और फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...