बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, डीएमसीएच रेफर
मधुबनी, जून 3 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बौहरवा गांव में बुधवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान किसनीपट्टी निवासी शोभाकांत यादव के 42 वर्षीय पुत्र संजय कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।जानकारी के अनुसार संजय कुमार यादव अपने साला संतोष कुमार यादव के साथ किसी अमीन संबंधी कार्य से बौहरवा गांव जा रहे थे। बाइक संतोष कुमार यादव चला रहे थे, जबकि संजय पीछे बैठे थे। इसी दौरान बहुअरवा गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा तीन राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। एक गोली संजय कुमार यादव की पीठ में लग गई, जिससे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.