हाजीपुर, अप्रैल 13 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के गर्दनिया चौक के समीप आपसी विवाद को लेकर सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक आर्यन कुमार नगर थाना क्षेत्र के गर्दनिया चौक निवासी अनिल राय का पुत्र है। इस घटना के संबंध में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक के परिजनों ने बताया कि आर्यन दोपहर में घर से पैदल किसी काम से बाजार के लिए निकला था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक दिया। जब तक युवक कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उसपर गोली चला दी। जहां दो गोली युवक के पैर में लगी। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इधर, गोली की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग जुटते बाइक सवार बदमाश मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.