बाइक सवार बदमाशों ने युवक को चाकू दिखाकर नगदी और मोबाइल छीना
गाज़ियाबाद, मई 22 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। बागपत की राशीद कॉलोनी में रहने वाले इस्माइल छह मई को किसी कार्य के चलते लोनी आए थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक ने उससे चाकू दिखाकर मोबाइल और सात सौ रुपये छीन लिया। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.