बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीनी चेन
गाज़ियाबाद, जून 30 -- -वैशाली के शनि मंदिर के पास रविवार शाम की वारदात ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कौशांबी थानाक्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात शनिवार शाम वैशाली स्थित शनि मंदिर के पास हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इंदिरापुरम के शक्तिखंड निवासी ज्योत्स्ना 28 जून की शाम करीब छह बजे घर लौट रही थीं। वैशाली स्थित शनि मंदिर के पास से गुजरते समय पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये है। बदमाशों में से एक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। पहचान कर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.