गाज़ियाबाद, मई 14 -- ट्रांस हिंडन,अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-15 में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला खरीदारी करके वापस लौट रही थीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। ज्ञान खंड-एक में रहने वाली प्रीति नासा ने पुलिस को बताया कि वह 13 मई की शाम लगभग साढ़े चार बजे वसुंधरा सेक्टर-15 से घर वापस लौट रही थीं। इस दौरान मदर डेयरी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए।सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला के गले से 3 लाख की चेन छीनी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...