नई दिल्ली, मार्च 17 -- दिल्ली में दिनदहाड़े एक महिला से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने महिला को घेर लिया और बंदूक दिखाकर उसके सोने के गहने लूट लिए। इस घटना में महिला को मामूली चोटें भी आई हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार तड़के पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में चार मोटरसाइकिल सवारों ने एक महिला पर हमला कर उसकी सोने की चूड़ी छीन ली। घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी क्लिप में आरोपी महिला पर हमला करते, उसकी सोने की चूड़ी छीनते और बीच-बचाव करने की कोशिश करने पर बंदूक लहराते हुए दिख रहे हैं। यह घटना सुबह करीब 7:15 बजे घटी, जब कनिका मेहता नाम की महिला अपनी बेटी को स्कूल बस स्टॉप पर छोड़कर स्कूटर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.