बक्सर, अप्रैल 9 -- पेज तीन केलिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के ठठेरी बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। चेन की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। नमक गोला निवासी डॉ अजय कुमार ने टाउन थाना की पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीते बुधवार की रात करीब आठ बजे वे अपनी पत्नी के साथ ठठेरी बाजार मस्जिद के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और उनकी पत्नी के गले से बीस ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ले गए। उन लोगों ने हो-हल्ला भी किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश सब्जी मंडी की तरफ भाग निकले। (बक्सर से मनोज सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.