अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के प्रतिभा कालोनी में रविवार दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले में चेन झपट ली। वह अपने पति के साथ लौट रही थी। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में दिखे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रतिभा कालोनी निवासी पीके शर्मा सरकारी सेवा से रिटायर्ड हैं। रविवार दोपहर को वह अपनी पत्नी शालिनी व बच्चों के साथ रेस्टोरेंट गए थे। वहां से ई-रिक्शा से लौटने के दौरान दंपती आगे चल रहे थे, जबकि बच्चे पीछे रह गए। कालोनी में सड़क निर्माण चल रहा है तो वह कालोनी से पहले ही उतर गए और पैदल ही घर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन, आरोपी भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचक...