बरेली, दिसम्बर 8 -- नवाबगंज। खेत पर काम कर रहे पति और बेटे को खाना देने के लिए जा रही महिला के कान से दो बाइक सवार बदमाश कुंडल खींच कर ले गए, जिससे उसके कान से खून बहने लगा। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। घटना की तहरीर महिला के पति ने थाना नवाबगंज में दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अभयराजपुर गांव के ओमप्रकाश रविवार को अपने बेटे के साथ खेत पर काम कर रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी गंगादेवी उन्हें खाना पहुंचाने के लिए खेत पर आ रही थी। बरखन गांव के नहर मार्ग पर पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश झपट्टा मारकर उनके कुंडल खींचकर ले गए। शोर मचाने पर राहगीर उधर दौड़े, लेकिन बदमाश फरार हो गए। घटना की तहरीर ओमप्रकाश ने थाना नवाबगंज में दी है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.