बरेली, फरवरी 6 -- क्योलड़िया। कूड़ा डालने के बाद घर जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश कान का कुंडल नोचकर फरार हो गए। जिससे महिला के कान से खून बहने लगा। थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के केलाडांडी गांव की माया देवी (60) शुक्रवार को अपने घर से कुछ दूर नहर किनारे कूड़ा डालकर घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान एक बाइक पर आए दो बदमाश उनके कान से कुंडल नोच कर फरार हो गए। बदमाश ठिरिया बन्नोजन गांव की ओर बाइक लेकर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर आए उसके बेटे महिपाल ने बरखन गांव तक उनका पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के साथ बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। घटना की तहरीर महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.