लखनऊ, मार्च 22 -- पुलिस को घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज, जांच में जुटी बीते 17 मार्च को भी बदमाशों ने युवती का फोन छीना थालखनऊ, संवाददाता।पीजीआई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार बदमाश पैदल जा रही महिला से मोबाइल छीनकर भाग निकले। महिला के शोर माचने पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन बादमश मौका देखकर निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।आशियाना के भदरुख निवासी प्रीति सिंह करुणा कैंसर अस्पताल बंगला बाजार में कार्यरत हैं। पीड़िता ने बताया कि बीते शुक्रवार वह ड्यूटी के लिए पैदल जा रही थीं। सेनानी विहार स्थित कार शोरूम के सामने पीछे से पल्सर सवार दो बदमाश आए और पीछे बैठे एक बदमाश ने उनका मोबाइल छीन लिया। महिला जबतक कुछ समझ पाती की पल्सर सवार बदमाश तेलीबाग चौराहे की ओर भाग निकले। महिला के ...