जमशेदपुर, मार्च 15 -- काशीडीह हाईस्कूल जाने के दौरान एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गए। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे के आसपास केबुल टाउन रोड की है। सरजामदा नीदिर टोला निवासी पार्वती हेम्ब्रोम ने बताया कि वह अपने बेटे मेधराज हेम्ब्रोम के साथ काशीडीह हाईस्कूल जा रही थी। इस दौरान पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक चला रहा युवक लाल रंग की टोपी पहने था, जबकि पीछे बैठा युवक काले रंग की कमीज पहने हुआ था। महिला के अनुसार, दोनों बदमाश अचानक पास आए और झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। इसके बाद तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि पर्स में उनका मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बेटे का आधार कार्ड और करीब 20 हजार नकद थे। घटना के बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की...