मेरठ, मार्च 13 -- मेरठ-बागपत मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से 20 हजार की नकदी, सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। विरोध के चलते बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट की तहरीर जानी थाने में दी गई है। नंगला ताशी कंकरखेड़ा निवासी राजीव पुत्र फतेह सिंह सिवालखास स्थित केनरा बैंक का कर्मचारी है। गुरुवार देर शाम राजीव बैंक से घर के लिए चला जा। रात करीब आठ बजे पांचली खुर्द स्थित रेलवे लाइन के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने जबरन उसकी बाइक रुकवाई और लूटपाट की वारदात को अंजाम दी। बदमाश बैंक कर्मी से बीस हजार की नकदी, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बैंक कर्मी का प्राथमिक उपचार कराकर बदमाशों की तलाश में घंटों कांबिंग की, लेकिन उनका कोई स...