फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- कायमगंज, संवाददाता। लाल बाग से नकदी लेकर घर लौट रहे कपड़े की फेरी वाले से बाइक सवार बदमाशों ने कस्तूरबा स्कूल के पास मारपीट कर चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, कुबेरपुर निवासी उवैद कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है। रविवार रात वह लाल बाग स्थित फैजुल कपड़े की दुकान से चार लाख रुपये लेकर वापस अपने घर लौट रहा था, जिसे उसे कुबेरपुर निवासी शानू को देना था। जैसे ही वह कस्तूरबा स्कूल के समीप पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक गिरने के बाद उवैद संभल पाता, उससे पहले ही बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.