बाइक सवार बदमाशों ने फर्म के कर्मचारी से 50 लाख लूटे
नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बाड़ा हिंदूराव इलाके में स्कूटी और बाइक पर सवार चार बदमाशों ने फर्म कर्मियों से 50.37 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय राणा महिपाल कूचा महाजनी स्थित रमेश कुमार जयेश कुमार फर्म में काम करते हैं। यह फर्म नगदी के प्रबंधन का काम करती है। महिपाल ने बताया कि फर्म के मालिक भरत कुमार के कहने पर वह मंगलवार को कीर्ति नगर स्थित कोल फर्म के आफिस से रुपये लेने के लिए गए। यहां फर्म के ऑफिस में महिपाल का सहकर्मी मोहन लाल भी मौजूद था। दोनों ने कोल फर्म के कर्मचारी विक्की से 50.37 लाख रुपये दो बैग में रखे और रैपिडो से ऑटो बुक कर कूचा महाजनी के लिए रवाना हो गये। पीड़ित ने बताया कि इंद्रलोक रेड लाइट पर ऑटो रुका था। इसी दौरान स्कूटी सवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.