संभल, मार्च 26 -- बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े बहजोई और बनियाठेर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बनियाठेर थानाक्षेत्र में खेत पर जा रही अल्लीपुर बुजुर्ग गांव की महिला के कानों से कुंडल लूट लिए, वहीं बहजोई थाना क्षेत्र में भी फसल की कटाई कर रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाश ने चांदी की हसली लूट ली। महिला ने विरोध किया और बदमाश ने महिला पर दरांती से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मान रही है कि दोनों घटनाओं को एक ही बदमाश ने अंजाम दिया है। एएसपी ने बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीम लगाई हैं। बनियाठेर क्षेत्र में अल्लीपुर बुजुर्ग गांव निवासी जमुना देवी पत्नी राजेंद्र गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.