सीतापुर, मार्च 17 -- तंबौर, संवाददाता। बहन की शादी के लिए बैंक से नगदी निकाल कर प्रिंटिंग की दुकान पर शादी का कार्ड देखने गए युवक की बाइक की डिग्गी से मोटर साइकिल से पहुंचे तीन संदिग्ध लोगों ने 5.60 लाख रुपए की नगदी लेकर भाग निकले। पीड़ित ने तीनों का पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहे। सीओ लहरपुर सहित पुलिस टीम ने जांच की है। बैंक व घटनास्थल के पड़ोस के कैमरे में कुछ संदिग्ध लोगों की तस्वीरें कैद हुई हैं। जिनके जरिए पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। तंबौर के काजी टोला निवासी आफताब ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल को उसकी बहन की शादी है। शादी की तैयारियों के चलते वह मंगलवार को इंडियन बैंक से 1 लाख 60 हजार रुपये और बैंक ऑफ इंडिया से 4 लाख रुपये निकालकर अपनी बाइक की डिग्गी में रखकर मेन रोड स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के बाहर बाइक खड़ी कर कार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.