रिषिकेष, अप्रैल 21 -- बाइक सवार बदमाशों ने एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी से मोबाइल छीन लिया। सीसीटीवी फुटेज में हेलमेट पहने दो बदमाश नजर आ रहे हैं। गुमानीवाला निवासी कारोबारी राजेंद्र गैरोला मंगलवार को फोन पर बात करते हुए सड़क से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए। कारोबारी कुछ समझ पाते, उससे पहले पीछे बैठे बदमाश ने उनका मोबाइल छीन लिया। अचानक हुई घटना के बाद कारोबारी ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को सदानंद मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती के गले से चेन भी झपट ली थी। यह भी पढ़ें- बाइक सवारों ने युवक से मोबाइल छीना वरिष्ठ उपनिरीक्षक भरत सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...