मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- गोरौल। राजखंड गांव स्थित पोखर के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने सोन्धो निवासी प्रमोद कुमार से रुपये से भरा झोला छीन लिया। झोला में एक लाख रुपये था। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गोरौल एसबीआई की शाखा से एक लाख रुपये की निकासी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने रुपए से भरा झोला छीन लिया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.