नोएडा, अप्रैल 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी के पास 72 वर्षीय बुजुर्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित अनूप माहेश्वरी ने थाना सेक्टर-113 में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह 25 मार्च की शाम साढ़े सात बजे सोसाइटी के गेट नंबर-5 से गेट नंबर-4 की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक सवार दो युवक आए और पीछे बैठे बदमाश ने धारदार हथियार से उनके कंधे पर वार कर दिया। हमले में बुजुर्ग के कंधे पर करीब 4 इंच गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। पीड़ित का आरोप है कि यह हमला सेक्टर-76 के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से जुड़े लोगों द्वारा कराया गया, क्योंकि उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.