बाइक सवार बचाने में पिकअप पेड़ से टकराकर रूकी
बहराइच, जून 5 -- बहराइच, संवाददाता। रांग साइड वाहन दुर्घटना की बड़ी वजह बन रहे है। गहन वाहन चेकिंग के दौरान यह घटनाए बढ़ी है। गुरूवार शाम चीनी मिल मार्ग से जरवल कस्बा की ओर जा रहा तालाब के पास आलू लदा छोटा हाथी पिकअप वाहन नया पूर्वा स्थित तालाब के पास रांग साइड अचानक आ गए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ के पास जाकर रुक गया। गनीमत रही कि चालक सहित वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा टल गया। राहगीर नदीम अंसारी ने बताया कि ट्रैक्टर की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर पलटा केला लदा लोडर स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क संकरी होने के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.