बाइक सवार फैक्ट्री सुरक्षा गार्ड से मोबाइल और नकदी लूटी
अमरोहा, जून 9 -- बछरायूं, संवाददाता। गजरौला की एक फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए जा रहे सुरक्षा गार्ड के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की वारदात अंजाम दी। नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। बाइक लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट कर गार्ड को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इस बावत पुलिस को तहरीर देने की बात कही। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।क्षेत्र के गांव देहरी बुजुर्ग निवासी 38 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र रघुवंश सिंह गजरौला की एक फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह गांव से ड्यूटी को निकला था। जैसे ही वह घेरकुंडा मार्ग पर पहुंचा कि पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रीतम सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.