बाइक सवार पेड़ से टकराकार नाले में गिरा, मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- नई दिल्ली, प्रसं। रणहौला इलाके में रविवार रात पेड़ से टकराने के बाद बाइक सवार युवक नाले में गिरा। डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव नाले से बरामद किया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय ललित मंडल के तौर पर हुई। ललित शादी और पार्टियों में सजावट का काम करता था। रविवार को उसने दोस्त संदीप और विक्की के साथ रणहौला इलाके में पार्टी के दौरान शराब पी। इसके बाद बाइक से देर रात घर को रवाना हुआ। पुलिस के अनुसार, रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। सोमवार नाले के शव देखकर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.