सुल्तानपुर, मई 9 -- मोतिगरपुर ,संवाददाता। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रिश्तेदार को घर छोड़कर वापस लौट रहा था, युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सराय भीषम गांव निवासी अनूप सिंह (37) पुत्र कृष्ण कुमार सिंह शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अपने रिश्तेदार को अंबेडकरनगर जनपद के महरूआ क्षेत्र में छोड़कर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गोसाई का पुरवा (मलवा) के पास सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकराई। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल हा...