प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद।आसपुर देवसरा के ढकवा पूरा गांव के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बाइक सवार पिता-पुत्र को कार सवार हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों को आते देख कर हमलावर भाग निकले। सुल्तानपुर के करौंदी खालिस गोपालपुर निवासी रवि शंकर पांडेय अपने पुत्र जयेश पांडेय के साथ मंगलवार शाम रिश्तेदार के यहां करौदी जा रहे थे। नगर पंचायत ढकवा पूरा गांव के पास हाईवे पर कार से आए लोगों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। हमलावर चार से पांच बताए जा रहे हैं। सूचना पर यूपी 112 के पुलिसकर्मियों के साथ ढकवा चौकी इंचार्ज अवध राज यादव पहुंचे। घायल पिता-पुत्र को एंबुलेंस से सीएससी चांदा भेजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.